Posts

पारंपरिक संस्थागत मनोरोग

धर्म, जाति, राष्ट्र, भाषा, भोजन, पहनावा, लिंग जैसे कारकों के आधार पर भेदभाव, घृणा, हिंसा में विश्वास, अभ्यास व्यवहार और उसके समर्थन को पारंपरिक और संस्थागत मनोरोग माना जा सकता है? क्या इस तरह के लोगों का और इस पारंपरिक मनोरोग का इलाज संभव है? संविधान, कानून, दंड का भय, नीतिगत आदर्श वगैरह तो उंच नीच, घृणा, और हिंसा की मानसिकता का इलाज कर चित्त को शुद्ध नहीं कर रहे। अगर मुस्लिम बुद्धिजीवी और संगठन किसी आतंकी घटना का विरोध करते हैं, वैसे कोई हिन्दू संगठन दलितों पर अत्याचारों का विरोध नहीं करता, या अपने सजातियो द्वारा किए गए दुष्कर्म व अत्याचार की सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगता। ये मौन समर्थन भी उस पारंपरिक संस्थागत मनोरोग से ग्रस्त होने का लक्षण नहीं है? 1 November 2020

Memories.. Moti Chun Ley Hamsa!

Image
Off-Stage Pix and details..

कमज़ोर, असहाय, अपाहिज सत्य

Image
  यह बड़ी छोटी घटना थी ।  लेकिन मैं उस पूरे दिन ऑडिशन्स पे भटकते हुए सोचता रहा कि 'मेरे "सच" कहने का यकीन क्यों नहीं हुआ!'  बड़ा सवाल यह है कि जब लोग झूठे आपराधिक केसेस् में जेलों में बंद हैं, जो कोई किसी अफवाह से बदनाम हुआ, कोई खुद होकर दूसरे का इल्ज़ाम अपने सर लेते हैं, किसी को जानकर फंसाया जाता है, तब 'सत्य के ताक़तवर' होने की बात ग़लत है! अगर महाभारत की "अर्ध-सत्य" वाली घटना ऐतिहासिक है तो लानत है 'सच' पर! और 'सच' के सारे महिमामंडन झूठे हैं ।  बात का सच होना ना होना मायने नहीं रखता । बात को कौन - कब - कहां और कैसे रख रहा है, इससे तय होता है कि बात का कितना वज़न होगा और बात को कितना माना जाएगा । पहले के अनुभव और उदाहरणों से भी बात प्रभावित होती है ।  सच का अपना कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं । वो समय - व्यक्ति - तरीके पर निर्भर है । सच झूठ का विलोम नहीं । एक - दूसरे के समावयवी जैसे हैं । एक नहीं है । एक - दूसरे से स्वतंत्र भी नहीं । झंझट है । पाप - पुण्य की काल्पनिक निधि का सच - झूठ से तआल्लुक़ बेवजह है । सिर्फ लोगों को नैतिक बनाए ...